efJeJejCe |
|
मुंबई, ता - 12 जनवरी, 2023 - बीएसई एसएमई पर दो और कंपनियों रेक्स सीलिंग एंड पैकिंग इंडस्ट्रीज लि. और एसवीएस वेंचर्स लि. की लिस्टिंग के साथ, सूचीबद्ध कंपनियों की कुल संख्या 412 हो गई है। रेक्स सीलिंग एंड पैकेजिंग लि. ने 10 रु. के आधार मूल्य पर 135 रु. प्रति शेयर की कीमत पर 5.99 लाख इक्विटी शेयर की पेशकश कर 8.09 करोड़ रु. जुटाए थे। कंपनी का इश्यू 4 जनवरी, 2023 को पूरा हुआ। महाराष्ट्र में स्थित, इस कंपनी का पंजीकृत कार्यालय मुंबई में है। आर्यमन फाइनेंशियल सर्विसेज लि. कंपनी के पब्लिक इश्यू की लीड मैनेजर थी। एसवीएस वेंचर्स लि. ने 20 रु. प्रति शेयर के हिसाब से 10 रु. के 56.22 लाख इक्विटी शेयरों की पेशकश कर 11.24 करोड़ रु. जुटाए। कंपनी का सार्वजनिक निर्गम 4 जनवरी, 2023 को सफलतापूर्वक पूरा हुआ। कंपनी का पंजीकृत कार्यालय अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है। कंपनी रियल एस्टेट विकास क्षेत्र में काम करती है और मध्यम और उच्च आय वर्ग के लिए आवासीय परियोजनाओं का विकास करती है। मुंबई स्थित फर्स्ट ओवरसीज कैपिटल लिमिटेड एसवीएस वेंचर्स के पब्लिक इश्यू का लीड मैनेजर था। बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध 410 कंपनियों ने 4,544 करोड़ रु. जुटाए हैं और 11 जनवरी, 2023 तक उनका कुल पूंजीकरण 65,000 करोड़ रु. रहा। अब तक 160 कंपनियां इस प्लेटफॉर्म से मुख्य बोर्ड में माइग्रेट हो चुकी हैं। |