efJeJejCe |
|
मुंबई, ता- 13 दिसंबर, 2022 - बीएसई में यूनिट क्लाइंट कोड (यूसीसी) आधारित पंजीकृत निवेशकों की संख्या 12 करोड़ को पार कर गई है। बीएसई ने 11 करोड़ से 12 करोड़ निवेशकों तक का यह सफर 148 दिनों में पूरा किया है। इससे पहले बीएसई ने 107 दिनों में 7 करोड़ से 8 करोड़, सिर्फ 85 दिनों में 9 करोड़ और 91 दिनों में 10 करोड़ यूजर्स हासिल किए थे। बीएसई के 12 करोड़ यूजर्स में से 41 फीसदी 20 साल की उम्र के हैं, 31 फीसदी 30 से 40 साल के हैं, 24 फीसदी 20 से 30 साल के हैं और 11 फीसदी निवेशक 40 से 50 उम्र समूह के हैं। बीएसई के साथ पंजीकृत निवेशकों की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि 17.72 लाख के साथ महाराष्ट्र (20 प्रतिशत) में हुई, इसके बाद उत्तर प्रदेश (10 प्रतिशत) में 13.35 लाख निवेशक और गुजरात (9 प्रतिशत) में 7.06 लाख निवेशक थे। मध्य प्रदेश के निवेशकों में 6.41 लाख और राजस्थान के निवेशकों में 6.34 लाख की वृद्धि हुई है। |