efJeJejCe |
|
मुंबई, 31 मार्च, 2021 - देश के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्युटर प्लेटफॉर्म बीएसई स्टार एमएफ ने प्रति माह एक करोड़ ट्रांजेक्शन्स का नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले जनवरी, 2021 में 92.98 लाख ट्रांजेक्शन्स के अपने ही रिकॉर्ड को इस प्लेटफार्म ने पीछे छोड़ दिया है। बीएसई स्टार प्लेटफॉर्म ने मार्च में 31,464 करोड़ रु. के 1.10 करोड़ ट्रांजेक्शन्स किए, जो पिछले महीने की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। प्लेटफार्म ने वित्त वर्ष 2020-21 में 3,33,095 करोड़ रु. के 9.38 करोड़ ट्रांजेक्शन्स की प्रक्रिया की है, जो पिछले वर्ष के 5.75 करोड़ ट्रांजेक्शन्स की तुलना में 63 प्रतिशत की वृद्धि है। वित्त वर्ष 2020-21 में शुद्ध आमदनी 22,444 करोड़ रु. थी। वर्ष के दौरान मोबाइल ऐप में 8,126 करोड़ रु. के 15.59 लाख ट्रांजेक्शन्स हुए। मार्च 2021 के दौरान, प्लेटफॉर्म पर 5.45 लाख नए एसआईपी पंजीकृत किए गए, जो अब तक का सबसे अधिक है। पिछला रिकॉर्ड फरवरी, 2021 में 4.97 लाख ट्रांजेक्शन्स का था। हर महीने औसतन 3.68 लाख एसआईपी बीएसई स्टारएमएफ पर संसाधित होते हैं। |