DeJekeÀeMe met®eer |
efoveebkeÀ : | 25/03/2023 10:09:54 PM |
Meer<e&keÀ | बीएसई एसएमई पर 427वीं कंपनी के रुप में लेबलक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज सूचीबद्ध | ||
efJeJejCe |
मुंबई, ता- 22 मार्च, 2023 - बीएसई एसएमई पर 427वीं कंपनी के रुप में लेबलक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज लि. सूचीबद्ध हुई। इसका पब्लिक इश्यू 15 मार्च, 2023 को पूरा हुआ। कंपनी ने 10 रु. की मूल कीमत पर 8,64,000 इक्विटी शेयरों की पेशकश की थी, जिसका इश्यू प्राइज 55 रु. था। लेबलक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज बेंगलूरु में पंजीकृत एक कंपनी है। कंपनी बारकोड सॉल्यूशन प्रदान करती है। कंपनी एफएमसीजी, लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर, केमिकल्स, गारमेंट्स आदि जैसे विभिन्न उद्योगों को सेवाएं प्रदान करती है। |