efJeJejCe |
|
मुंबई, ता- 04 मई, 2022 - शाश्वत फर्निशिंग सॉल्यूशंस लि. और ग्लोबल लॉन्गलाइफ हॉस्पिटल एंड रिसर्च लि. के बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्धता से सूचीबद्ध कंपनियों की कुल संख्या 370 हो गई है। शाश्वत फर्निशिंग सॉल्यूशंस लि. ने 10 रु. के 5,58,000 इक्विटी शेयरों को 45 रु. प्रत्येक पर पेश करके 2.51 करोड़ रु. जुटाए। कंपनी का सार्वजनिक निर्गम 25 अप्रैल, 2022 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्लोबल लॉन्गलाइफ हॉस्पिटल एंड रिसर्च लि. एक गुजरात स्थित कंपनी है जिसका पंजीकृत कार्यालय अहमदाबाद में है। कंपनी फार्मास्युटिकल उत्पादों का कारोबार करती है। अब तक 136 कंपनियां मुख्य बोर्ड में स्थानांतरित हो चुकी हैं। बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध 370 कंपनियों ने 2 मई, 2022 तक 52,182 करोड़ रु. के कुल बाजार पूंजीकरण के साथ बाजार से 3,928 करोड़ रु. जुटाए हैं। बीएसई 61 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ इस क्षेत्र में सबसे आगे है। |