efJeJejCe |
|
मुंबई, ता- 11 मई, 2023 - बीएसई लि. ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 2 रु. प्रति के इक्विटी शेयरों पर 12 रु. प्रति इक्विटी शेयर की दर से अंतिम लाभांश की घोषणा की। वित्त वर्ष 2023 के लिए 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कंपनी की कुल आय 954 करोड़ रु. रही। 31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए बीएसई का समेकित शुद्ध मुनाफा 221 करोड़ रु. रहा। एबिटडा मार्जिन 19 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत होने के साथ 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए समेकित परिचालन एबिटडा पिछले तिमाही के 39 करोड़ रु. से 144 प्रतिशत बढ़कर 95 करोड़ रु. रहा।
बीएसई के 87 प्रतिशत हिस्से के साथ बीएसई स्टार एमएफ पर कुल लेन-देन की संख्या वित्त वर्ष 2023 में पिछले वर्ष के 18.5 करोड़ से 43 प्रतिशत बढ़कर 26.5 करोड़ रहीं। 31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 205.65 करोड़ रु. रहा, जबकि पिछले समान वर्ष में 244.93 करोड़ रु. का शुद्ध मुनाफा था। इस वर्ष में कंपनी की बिक्री तथा परिचालन से प्राप्त कुल आय 953.94 करोड़ रु. रही, जबकि पिछले समान वर्ष में 863.53 करोड़ रु. थी।
|