efJeJejCe |
|
मुंबई, ता- 24 मार्च, 2023 - बीएसई एसएमई पर 428वीं कंपनी के रुप में ब्राइट आउटडोर मीडिया लि. सूचीबद्ध हुई। इसका पब्लिक इश्यू 17 मार्च, 2023 को पूरा हुआ। कंपनी ने 146 रु. के भाव पर ऑफर कर 10 रु. की मूल कीमत पर 38 लाख इक्विटी शेयरों की पेशकश की थी। ब्राइट आउटडोर मीडिया मुंबई में पंजीकृत एक कंपनी है, कंपनी आउट ऑफ होम मीडिया सर्विसेज सहित एडवर्टाइजिंग सर्विसेज प्रदान करती है। कंपनी ट्रांसफर स्टिकर्स, रेलवे बोर्ड्स, रेलवे पेनल्स, संपूर्ण ट्रेन, बस पेनल्स, पूर्ण बस पेन्टिंग, टोल नाकाओं, मोबाइल साइट ट्रक्स, ट्राफिक टूल्स, सिनेमा स्लाइड्स, गेन्टी और विविध विज्ञापन सेवाएं प्रदान करती है। |