efJeJejCe |
|
इंफो एज (इंडिया) लि. ने 31 मार्च 2023 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं, जिसके अनुसार इस तिमाही में कंपनी को 178.93 करोड़ रू. का शुद्ध मुनाफा हुआ, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 120.69 करोड़ रू. का शुद्ध मुनाफा हुआ था। कंपनी की कुल आय 607.65 करोड़ रू. रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 497.61 करोड़ रू. थी। 31 मार्च 2023 को समाप्त तिमाही के लिए समूह को 503.19 करोड़ रू. का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 719.61 करोड़ रू. का शुद्ध मुनाफा हुआ था। समूह की कुल आय 169.68 करोड़ रू. रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 699.86 करोड़ रू. थी। |