efJeJejCe |
|
मुंबई, ता - 31 जनवरी, 2023 - धरनी कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 414वीं कंपनी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। कर्नाटक स्थित कंपनी ने 1 रु. अंकित मूल्य के 53,70,000 इक्विटी शेयरों को 20 रु. प्रति शेयर की दर से पेश कर 10.74 करोड़ रु. जुटाए थे। कंपनी का सार्वजनिक निर्गम 20 जनवरी, 2023 को पूरा हुआ। इश्यू के लीड मैनेजर मुंबई स्थित श्रुजन अल्फा कैपिटल एडवाइजर्स एलएलपी थे। बीएसई एसएमई में सूचीबद्ध 413 कंपनियों ने 30 जनवरी, 2023 तक 64,000 करोड़ रु. के बाजार पूंजीकरण के साथ बाजार से 4,580 करोड़ रुपये जुटाए हैं। अब तक 162 कंपनियां इस प्लेटफॉर्म से मेन बोर्ड में माइग्रेट हो चुकी हैं। |