efJeJejCe |
|
मुंबई, ता - 12 अक्टूबर, 2022 - वेदांत एसेट लि. बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 403वीं कंपनी के रूप में सूचीबद्ध है। वेदांत एसेट ने 10 रु. के आधार मूल्य पर प्रत्येक 40 रु. की कीमत पर 7.50 लाख इक्विटी शेयरों की पेशकश करके 3 करोड़ रु. जुटाए थे। कंपनी का पब्लिक इश्यू 4 अक्टूबर, 2022 को पूरा हुआ। वेदांत एसेट झारखंड की एक कंपनी है जिसका पंजीकृत कार्यालय रांची में है। कंपनी बैंक ऑफ इंडिया, झारखंड स्टेट ग्रामीण बैंक और मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के कॉरपोरेट बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट और म्यूचुअल फंड वितरक के रूप में कार्य करती है। इसके विभिन्न ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण क्षेत्रों में 350 से अधिक वेदांत मित्र भागीदार हैं और इसके पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की म्यूचुअल फंड संपत्ति का वितरण नेटवर्क है। कंपनी को अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। मुंबई स्थित हैम सिक्योरिटीज वेदांत एसेट लि. के लीड मैनेजर थी। अब तक 152 कंपनियां बीएसई एसएमई मेन बोर्ड में माइग्रेट हो चुकी हैं। बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध कंपनियों ने 11 अक्टूबर, 2022 तक 62,600.38 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ बाजार से 4,400.12 करोड़ रुपये जुटाए हैं। |