efJeJejCe |
|
मुंबई, ता- 31 मार्च, 2022 - देश के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म बीएसई स्टार एमएफ ने मार्च में 1.96 करोड़ ट्रांजेक्शन्स का रिकॉर्ड स्तर दर्ज किया। इससे पहले जनवरी, 2022 में 1.87 करोड़ ट्रांजेक्शन्स हुए थे। मार्च में स्टार एमएफ पर कुल 42,976 करोड़ रु. का ट्रांजेक्शन्स हुए, जिसकी शुद्ध इक्विटी आय 6,860 करोड़ रु. थी। वित्त वर्ष 2021-22 में, बीएसई स्टॉर एमएफ पर ट्रांजेक्शन्स की संख्या 97 प्रतिशत बढ़कर 18.47 करोड़ रु. हो गई, जिसमें शुद्ध इक्विटी निवेश आय 81,350 करोड़ रु. थी। वित्त वर्ष 2021-22 में मोबाइल एप के जरिए 9,314 करोड़ रुपये के 37.51 लाख ट्रांजेक्शन्स किए गए हैं। मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में बीएसई स्टार एमएफ पर एसआईपी में 33.14 लाख की वृद्धि हुई है। |